Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. खानपान
  6. /
  7. रेसिपी

तीन तरीके से बनाएं झटपट स्वादिष्ट अचारी आलू, जानें रेसिपी

टीम Her Circle|Feb 29, 2024
तीन तरीके से बनाएं झटपट स्वादिष्ट अचारी आलू, जानें रेसिपी

अचार के मसालों का टेस्ट और ऊपर से सब्जियों में सबसे खास आलू को जब एक साथ मिला लिया जाए, तब अचारी आलू को तैयार किया जाता है। अचारी आलू को बनाना बेहद आसान है, लेकिन कई बार एक छोटी-सी भूल भी अचारी आलू की रेसिपी को खराब कर देती है। बहुत ही कम समय में बनने वाली इस डिश को आप दोपहर और रात के खाने के लिए तैयार कर सकती हैं। अचारी आलू एक ऐसी रेसिपी है, जिसे आप किसी त्योहार या फिर पार्टी के लिए भी अपने खाने के मेन्यू में शामिल कर सकती हैं और अगर आप कहीं दूर यात्रा कर रही हैं, तो अपने रोटी, पराठा या फिर पुड़ी के साथ अचारी आलू को रखना न भूलें। आइए विस्तार से जानते हैं अचारी आलू की रेसिपी।

अचारी आलू की सिंपल रेसिपी

सबसे पहले अपनी आवश्यकता अनुसार आलू को अच्छे से धो लें और इसके बाद आलू को उबाल लें। आलू के उबल जाने के बाद उसे ठंडा करके टुकड़ों में काट लें। एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें हींग, जीरा, राई, मेथी दाना और सौंफ डालकर हल्का सा भूनें और फिर हल्दी पाउडर, बारीक हरी मिर्च, अदरक, धनिया पाउडर के साथ हल्का-सा भूनें और इस भुने हुए आलू में स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और गरम मसाला मिलाएं। 5 मिनट तक सारी सामग्री को एक साथ पका लें और अंत में धनिया की पत्तियां मिला लें। तैयार है आपका स्वाद से भरा हुआ झटपट तैयार होने वाला अचारी आलू।

फ्राई किया हुआ अचारी आलू रेसिपी

इसे बनाने के लिए एक पैन में आलूओं को डीप फ्राई करें और उसके बाद प्याज को गोल्डन ब्राउन होने तक पका लें और फिर अदरक और लहसुन का पेस्ट मिलाकर इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और अचार का मसाला डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। सभी मसालों को अच्छी तरह से पकाने के बाद इसमें फ्राई किए हुए आलू मिला लें और फिर ऊपर से सिरका और आधा चम्मच चीनी मिलाएं। अगर आपके पास सिरका नहीं है, तो आप नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इस पूरी सामग्री को पकने दें और फिर अलग से एक पैन में तेल गर्म करें और फिर सरसों के दाने, जीरा, कलौंजी और साबुत मिर्च मिलाएं इसे अच्छे से मिलाएं और तैयार की गई आलू की सब्जी पर डालें। तैयार है आपके लिए स्वाद से भरी हुई अचारी आलू की सब्जी।

राजस्थानी अचारी आलू की रेसिपी

राजस्थान में भी स्वादिष्ट तरीके से अचारी आलू को तैयार किया जाता है। राजस्थानी पर्व के मौके पर अचारी आलू को जरूर मेन्यू में शामिल किया जाता है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पैन में सरसों का तेल डालें और गर्म करें इसके बाद राई और हींग का तड़का लगाएं। इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट मिलाकर भूनें और फिर हल्दी, नमक और मिर्च पाउडर डालकर आलू के टुकडे़ मिलाएं। इसे ढक कर पकाएं और बीच-बीच में इसे चलाती रहें। कुछ देर बाद इस सामग्री में साबुत सूखी मिर्च भी मिलाएं। दूसरे पैन में आधा चम्मच मेथी पाउडर भूनकर आलू के मिश्रण में मिला लें और ऊपर से अमचूर पाउडर मिलाएं। तैयार है आपके लिए राजस्थानी अचारी आलू।




होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle