Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. खानपान
  6. /
  7. रेसिपी

जरूरी टिप्स के साथ जानें कैसे बनाएं हलवाई जैसे दानेदार बेसन के लड्डू

टीम Her Circle|Nov 21, 2023
जरूरी टिप्स के साथ जानें कैसे बनाएं हलवाई जैसे दानेदार बेसन के लड्डू

त्योहार का मौका सबसे खास होता है, ऐसे अवसर पर बेसन का लड्डू ऐसी मिठाई बनकर आती है, जो कि लगभग हर घर में बनाई जाती है और इसे काफी पसंद भी किया जाता है। बेहद कम सामग्री के साथ घर पर आसानी से बेसन का लड्डू बनाया जा सकता है। बेसन का लड्डू बनाने की रेसिपी वैसे कई सारी है और आज हम विस्तार से बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अलग-अलग तरीकों का उपयोग करते हुए खुद के लिए स्वाद से भरा हुआ बेसन का लड्डू बना सकती हैं। बेसन के लड्डू की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह स्वाद में लाजवाब होती है और साथ ही त्योहारों की शान भी होती है। चाहे फिर दिवाली हो या होली। हर त्योहार पर बेसन का लड्डू हमेशा नंबर 1 का स्वाद लेकर आता है। आइए जानते हैं विस्तार से।

बेसन के लड्डू की सबसे आसान रेसिपी

बेसन का लडड् बनाने के लिए सबसे जरूरी तीन सामग्री है। बेसन के साथ घी और शक्कर। इन तीनों के मिलन के साथ ही बेसन का लड्डू परफेक्ट बनता है, हालांकि मेकिंग भी इसके लिए काफी मायने रखती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक थाली में बेसन को अच्छी तरह से छान लें और हाथ से सारे बेसन को एक साथ थाली में ही समेट कर रख लें। इस बेसन को सेंकने के लिए बड़ा सा पैन लें और उसमें घी डालकर गैस की आंच धीमी कर दें। कम आंच पर घी के गर्म हो जाने के बाद उसमें बेसन को डालें और अच्छी तरह से मिलाते रहें। लगातार बेसन को चलाते हुए उसे सुनहरा होने तक भूनते रहें। जब बेसन से अच्छी सी खूशबू आने लगे, तो समझना कि बेसन अच्छी तरह से भून गया है। याद रखें कि बेसन को भूनने में 10 से 15 मिनट का समय जरूर लगेगा। इसके बाद गैस बंद करके बेसन के मिश्रण में केसर, जायफल पाउडर और इलायची पाउडर जरूर डालें। इस पूरे मिश्रण को एक बड़ी सी थाली में डालें और 8 से 10 मिनट तक ठंडा होने दें। पूरा मिश्रण ठंडा होने के बाद इसमें पिसी हुई चीनी डालें। इन सारे मिश्रण से छोटे या बड़े आकार के लड्डू बना लें। लड्डू के ऊपर कटे हुए पिस्ता से गार्ऩिंश करें और तैयार है आपका सबसे आसान तरीके से बनने वाला बेसन का लड्डू।

चांदी के वर्क वाला बेसन लड्डू

बेसन के लड्डू के चांदी के वर्क के साथ बनाकर शादी के मौके पर मेहमानों के लिए बनाया जा सकता है। इस लड्डू को भी आप आसानी से घर पर ही बना सकती हैं। आप इस बेसन के लड्डू के लिए किसी भी तरह के बारीक और मोटे बेसन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे तैयार करके के लिए सबसे पहले एक पैन में घी और बेसन को एक साथ मिलाएं और इसके बाद 30 मिनट के लिए लगातार हल्की आंच पर भूनते रहें। आपको इस बेसन को तब तक भूनना है, जब तक इसका रंग पूरी तरह से न बदल जाए। धीमी आंच पर बेसन को भूनने से जलने की संभावना नहीं होती है। बेसन के अच्छी तरह से भून जाने के बाद इसे एक तरफ ठंडा होने के लिए रख दें और इसमें आप शक्कर का पाउडर और इलायची पाउडर भी मिला दें। आप इस बेसन के अच्छी तरह से मिक्स होने के बाद इसे लड्डू का आकार दें। आप अंत में इसके ऊपर चांदी का वर्क और बादाम लगाएं।

ऐसे बनाएं हलवाई जैसे बेसन के लड्डू

हर महिला चाहती है कि वो हलवाई जैसे स्वाद से भरपूर बेसन के लड्डू बनाएं। अगर आप भी यही ख्वाहिश रखती हैं, तो आप भी बेहद आसान तरीके से हलवाई जैसी स्वाद से भरे हुए बेसन के लड्डू बना सकती हैं। हलवाई जैसे बेसन के लड्डू को बनाने के लिए आपको कुछ जरूरी टिप्स को हमेशा ध्यान में रखना होगा। सबसे पहले यह जान लें कि हलवाई जैसे बेसन के लड्डू बनाने के लिए जितना बेसन उतनी ही मात्रा में घी भी लेना है। साथ ही घी को भारी तले वाले बड़े से बर्तन में ही गर्म करना है। बेसन को घी में भूनने के समय हाथ को रोकना नहीं है। याद रखें कि जब भी बेसन में चीनी का बुरादा डालते हैं, तो उसमें गुठलियां आ सकती हैं। इसलिए जब भी शक्कर के बुरादे को बेसन में मिलाएं, तो उसकी सारी गठुलियां बेसन में मिल जानी चाहिए। हलवाई बेसन के लड्डू को बनाने के लिए खड़ी शक्कर का इस्तेमाल नहीं करते हैं। खड़ी शक्कर बेसन में पूरी तरह घुलती नहीं है, इससे लड्डू बांधने के समय टूट जाते हैं। बेसन में शक्कर मिलाने का यह भी तरीका है कि बेसन के भून जाने के बाद इसे अलग प्लेट में निकालकर अच्छी तरह से इसमें शक्कर मिलाएं। इन सारे आसान तरीके को अपनाते हुए आप घर पर स्वाद भरे हलवाई वाला बेसन का लड्डू तैयार कर सकती हैं।

जानें कैसे बना सकती हैं दानेदार बेसन के लड्डू

दानेदार बेसन का लड्डू बनाने का भी आसान-सा तरीका है। इसे बनाने के लिए आपको बस कुछ बातों का खास तौर पर ध्यान रखना है। इसके लिए सबसे जरूरी है यह जानना है कि बेसन के लड्डू को सिर्फ देसी घी में ही बनाने पर इसका स्वाद बाजार जैसा मिलेगा। आप बेसन को जितने अच्छी तरह से भूनती हैं, उतना ही बेसन दानेदार बनता है। इसे बनाने के लिए कम सामग्री जरूरत पड़ती है। आप घी में बेसन को भूनते वक्त उसमें अपनी पसंद से काजू, पिस्ता और बादाम भी डाल सकती हैं। अगर आप बेसन में काजू, पिस्ता या बादाम मिला रही हैं, तो मिक्सर में इसे बारीक पीस लेना है। बारीक पीसा हुआ होने से लड्डू बांधते वक्त बेसन टूटते नहीं हैं। बेसन को भूनते समय थोड़ी- थोड़ी देर में उस पर पानी का छिड़काव जरूर करें। जब तक बेसन सूखता नहीं है, तब तक इसे चम्मच से चलाते रहें। ध्यान दें कि दानेदार बेसन बनाने के लिए घी के साथ भूनते वक्त पानी का छिड़काव भी जरूरी होता इसी से बेसन के लड्डडू दानेदार बनेंगे।

गुड़ बेसन लड्डू

बेसन के लड्डू के साथ आप अगर शक्कर का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं, तो इस तरह से आप घर पर गुड़ वाले बेसन के लड्डू बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए अपनी जरुरत के अनुसार बेसन को घी में कुछ देर के लिए भूनें। इसमें बारीक कटे हुए काजू और इलायची का पाउडर मिलाएं। इसके बाद इसमें बारीक किए हुए गुड़ को स्वादानुसार मिलाएं और साथ में केसर की 6 से 7 पत्तियां डालें और पूरे मिश्रण में मिलाएं। थोड़े समय बाद इसमें पानी मिलाएं और सभी सामग्री को 10 सो 15 मिनट तक गाढ़ा होने तक पकने दें। जब सारे मिश्रण का पानी पूरी तरह से खत्म हो जाए, तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें और थोड़ी देर बार सभी मिश्रण से अपने पसंद के आकार के अनुसार लड्डू बनाएं और इसका स्वाद लें। इस तरह से आप बेसन के लड्डू को गुड़ के साथ सेहतमंद बना सकती हैं। जान लें कि बेसन के लड्डू को सेहत के लिए भी अच्छा माना गया है। इसमें उच्च स्तर का विटामिन बी होता है। साथ ही घी और मेवे (ड्राई फ्रूट्स) का इस्तेमाल होने से यह शरीर के लिए ठंड के मौसम में लाभकारी हो जाता है।

याद रखें बेसन के लड्डू बनाने के लिए जरूरी टिप्स

लड्डू को स्वाद से भरपूर बनाने के लिए आधा कप मोटे और आधे कप बारीक बेसन का इस्तेमालस करें। इसका मतलब है कि अपने आवश्यकता अनुसार दोनों किस्म के बेसन को एक बराबर के अनुपात में मिलाएं। बेसन के तैयार किए लड्डूओं को आप 6 से 8 सप्ताह के लिए एक एयरटाइट डिब्बे में बंद करके रख सकती हैं। लड्डू बनाने के बाद कई बार इसका स्वाद कड़वा भी हो जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि बेसन का आटा बहुत पुराना इस्तेमाल किया गया हो या फिर बेसन को भूनने के समय पैन में नीचे से बेसन जल गया हो। बेसन का लड्डू बनाने के लिए कभी-भी तेल का इस्तेमाल न करें। तेल में बेसन का लड्डू स्वादिष्ट नहीं बनता है। आप हमेशा ही किसी भी तरह की मिठाई बनाने के लिए केवल घी का इस्तेमाल करें। घी का इस्तेमाल करने से मिठाई लंबे समय तक टिकने के साथ इसका स्वाद हमेशा ताजा रहता है। आप दो सप्ताह तक आराम से बेसन के लड्डू को स्टोर करके इसका सेवन कर सकती हैं। अगर बेसन में गुठले पड़ते हैं, तो इसे दबाते और हटाते हुए बेसन को भूनें। बेसन का लड्डू कई बार खाने के समय गले में चिपकता है, इसका मतलब यह होता है कि बेसन को अच्छी तरह से भूना नहीं गया है। बेसन को तेज आंच पर भूनने से इसका कच्चा पन बरकरार रहता है। इसलिए धीमी आंच पर इसे भूनें। गैस बंद करने ते बाद भी बेसन को लगातार चलाते रहें। पैन गर्म होने के कारण गैस बंद करने पर बेसन जल सकते हैं, इसलिए इसे लगातार चलाते रहें।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle