Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. खानपान
  6. /
  7. रेसिपी

जानिए मेक्सिकन अंदाज में बनने वाली बीन्स सालसा रेसिपी

टीम Her Circle|Jun 21, 2024
जानिए मेक्सिकन अंदाज में बनने वाली बीन्स सालसा रेसिपी

बीन्स प्रोटीन से भरपूर होता है और यही वजह है कि इसे खाने में मजा भी आता है और अच्छा स्वाद भी होता है इसमें। ऐसे में अगर आपको अपने खाने में थोड़े बदलाव करने हैं और एक्सपेरिमेंट करना है तो यकीन मानिए बीन्स मेक्सिकन सालसा घर में बना कर आप इसका पूरा आनंद ले सकती हैं, तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

सामग्री

बीन्स-200 ग्राम

चिकन -100 ग्राम

जीरा पाउडर-1/2 बड़ा चम्मच

लहसुन पाउडर-1/2 चम्मच

नमक - आवश्यकतानुसार

टमाटर-2 कप कटे हुए

प्याज-1 मध्यम

लाल मिर्च पाउडर-1/2 बड़ा चम्मच

धनिया पत्ती-1 मुट्ठी

मेयोनीज- जरूरत के अनुसार

बनाने की विधि

सबसे पहले बीन्स को अच्छे से धोकर एक बाउल में निकाल लेना है, फिर कटोरे में पानी डाल लेना है और फिर उसमें बीन्स डाल कर उसे अच्छे से रात भर भिगोने के लिए रख दें। अब बीन्स को प्रेशर कुकर में अच्छे से सीटी लगा दें। फिर बीन्स में से पानी अच्छे से छान लें। ध्यान रहें कि आपको बीन्स को एकदम नरम होने तक पका लेना है। अब एक कड़ाही गर्म करें, उसमें बारीक कटे प्याज को डाल कर सुनहरा करें, फिर उसमें बारीक कटे टमाटर, चिकन का कीमा, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, नमक और लहसुन पाउडर डाल एक अच्छा मिश्रण तैयार करें। फिर इसमें बीन्स डालें और अच्छे से मिला लें। अब इसे नीचे उतार लें गैस से और फिर इसमें अच्छे से मेयोनीज और थोड़ा टोमैटो सॉस मिला लें। फिर इसके बाद कटी हुई हरी धनिया पत्ती से इसे सजाकर परोसें।अब नाचोज या टैकोज के साथ इसे सर्व कर सकती हैं। आप जब इसे बनाएंगी, आपको महसूस होगा कि फटाफट बनने वाला ये सबसे टेस्टी स्नैक्स है। आप चाहें, तो इसमें कॉर्न भी मिला सकती हैं और ऊपर से थोड़ा चीज भी डाल सकती हैं।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle