Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. खानपान
  6. /
  7. फ़ूड-ट्रेंड्स

लोहड़ी, मकर संक्रांति, माघ बिहू और पोंगल पर बनने वाले खास व्यंजन

टीम Her Circle|Jan 14, 2024
लोहड़ी, मकर संक्रांति, माघ बिहू और पोंगल पर बनने वाले खास व्यंजन

लोहड़ी, मकर संक्रांति , माघ बिहू और पोंगल ऐसे त्यौहार हैं, जो अलग-अलग समय पर भारत के अलग-अलग इलाके में एक दिनों के अंतराल में ही मनाये जाते हैं, तो आइए जान लेते हैं कि इस दौरान कहां कौन-कौन से पकवान बनाये जाते हैं।

मकर सक्रांत पर बनने वाले व्यंजन

मकर संक्रांति हर वर्ष 14 जनवरी को मनाई जाती है, इस दौरान गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर भारत, बिहार और झारखंड में यह पर्व मनाया जाता है। खासतौर से बिहार और उत्तर प्रदेश के इलाकों में इस दौरान दही चूड़ा और गुड़ खाया जाता है, तो रात के समय इस दिन विशेषकर खिचड़ी बनाई जाती है। बिहार और उत्तर प्रदेश में कतरनी चूड़ा के साथ दही और गुड़ खाया जाता है और खिचड़ी विशेष कर गोभी, आलू, मटर और मौसमी सब्जियां जिनमें गाजर भी शामिल हैं, इन सबको मिला कर खिचड़ी बनाई जाती है, जो काफी टेस्टी लगती है, इसके अलावा, इस दिन तिल के लड्डू भी खाये जाते हैं, तिल के लड्डू, चूड़ा का लड्डू, मुढ़ी(मुरमुरे) और गुड़ के बने लड्डू बेहद अच्छे लगते हैं। इस दौरान महाराष्ट्र में चिनिया बादाम और गुड़ की भी चिक्की बनती है।

लोहड़ी पर बनने वाले पकवान

लोहड़ी पर बनने वाले पकवानों की बात करें, तो लोहड़ी पर पंजाब और हरियाणा में मक्के दी रोटी और सरसो का साग बनता है, इसके अलावा पिन्नी, आटे के लड्डू, गुड़ के लड्डू और गजक खाये जाते हैं।

पोंगल पर बनने वाले व्यंजन

दक्षिण भारत में लोहड़ी और संक्रांति के आस-पास ही यह पर्व मनाया जाता है। यह चार दिनों का त्यौहार होता है। पोंगल के मौके पर चावल, गुड़ और मूंग दाल को मिला कर बनाया जाता है। पोंगल के पहले दिन भगवान इंद्र को सक्कराई पोंगल का भोग लगाया जाता है। वहीं पायसम एक खीर वाली रेसिपी है, चावल, दूध और गुड़ से बनती है, इसके अलावा, शुगरकेन पोंगल, वेन पोंगल बनाया जाता है। इमली चावल, लेमन राइस, दही राइस और इडली सांभर भी इस दौरान खाना लोग पसंद करते हैं।

असम के बिहू में बनने वाले व्यंजन

असम में साल में तीन बार बिहू का त्यौहार मनाया जाता है। यह फसल की कटाई और बुवाई से जुड़ा हुआ त्यौहार है। इस दौरान तिलपीठा रेसिपी का चावल बनाया जाता है। इसमें तिल, चावल और गुड़ का इस्तेमाल होता है, इसके अलावा, नारियल पीठा बनाया जाता है। चावल से बनने वाले माह-कोराई, संदोह गुरी भी बनाई जाती है।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle