Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. फैशन
  6. /
  7. ट्रेंड्स

पीले रंग के अलावा अब इन रंगों को करें ट्राई हल्दी उत्सव में

टीम Her Circle|Jan 13, 2025
पीले रंग के अलावा अब इन रंगों को करें ट्राई हल्दी उत्सव में

बात जब भी शादी के सीजन की आती है, हमारा ध्यान बारात, शादी में पहनने से लेकर, मेहंदी-हल्दी फंक्शन तक जाता है कि आखिर क्या होंगे हमारे ऑउटफिट्स। ऐसे में सिर्फ पीले कपड़े विकल्प न बनें, आइए एक बार विस्तार से जानें कि क्या-क्या ऑप्शन चुने जा सकते हैं।

फ्लोरल प्रिंट्स

Image courtsey : @pinterest

हल्दी फंक्शन में इन दिनों जम कर लड़कियों की पसंद फ्लोरल कपड़े भी बन रहे हैं, जी हां, अब केवल पीले कपड़ों में हल्दी नहीं खेली जा रही है, फ्लोरल कपड़े भी लोग पहन रहे हैं और इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि मुख्य रूप से हल्दी का जो फंक्शन होता है, वह सुबह या दिन के उजाले में रखा जाता है और ऐसे में हल्दी के मौके पर माहौल खुशनुमा दिखता है, फ्लोरल प्रिंट्स सुबह के समय के इस फंक्शन में चार-चांद लगा देते हैं, इसलिए फ्लोरल प्रिंट्स की डिमांड बढ़ गई है, इन प्रिंट्स में तस्वीरें भी काफी अच्छी आती हैं।

आसमानी रंग

एक समय में केवल हल्दी के लिए पीले ऑउटफिट्स ही पहने जा रहे हैं, लेकिन अब दूल्हा-दुल्हन भी इसमें कई एक्सपेरिमेंट्स कर रहे हैं और आसमानी रंग के कपड़े वे खूब चुन रहे हैं, वैसे तो उनके साथ अगर कोई पिंक रंग का कॉम्बिनेशन हो, तो इसके लिए भी सभी ऑप्ट कर रहे हैं, इसलिए भी आसमानी रंग अभी हल्दी के लिहाज से काफी लोकप्रिय है।

पिंक रंग भी है ट्रेंड में

Image courtsey : @pinterest

जब से कुछ खास सेलेब्स ने अपनी शादी में पीले रंग की जगह गुलाबी रंग को चुना है हल्दी के फंक्शन के लिए, पिंक रंग काफी अधिक ट्रेंड में हैं और दूल्हा-दुल्हन से लेकर उनके दोस्त यार भी पहन रहे हैं और पसंद कर रहे हैं। पिंक रंग में भी हल्के रंग के पिंक कलर का इस्तेमाल हो रहा है।

रेड भी इन है

रेड अब सिर्फ शादी या बारात के फंक्शन तक सीमित नहीं है। हल्दी के फंक्शन में भी एक ट्विस्ट देकर अच्छे से रेड रंग का इस्तेमाल हो रहा है। आपको बस गौर यह करना है कि आपको अपने पूरे पहनावे से पीला रंग हटाना नहीं है, बल्कि उसके साथ आपको रेड रंग अच्छे से जोड़ देना है, फिर यह कॉम्बिनेशन मजेदार लगता था। हल्दी उत्सव के लिए दरअसल, चमकीले पीले परिधान भी अच्छे लगते हैं, ऐसे में अलग तरह के लाल रंग कमाल लगता है।

मिरर वर्क

Image courtsey : @pinterest

मिरर डिटेलिंग भी इन दिनों हल्दी की पसंद बन चुका है। सुबह के समय के फंक्शन के लिए यह काफी काम करता है। तो मिरर वर्क दूल्हा-दुल्हन की पसंद बने हुए हैं कि उनके हल्दी के अंदाज में यह बेस्ट फिट बैठते हैं। यह हल्दी की सजावट के साथ काफी लाइवी फीलिंग देते हैं। तो जरूर यह ट्राई करें।

Lead image courtsey : @pinterest

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle