Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. फैशन
  6. /
  7. ट्रेंड्स

अपने लहंगे पर भरिए इंद्रधनुषी रंग, जानिए मल्टीकलर लहंगे में कैसे कर सकती है एक्सपेरिमेंट

टीम Her Circle|Sep 11, 2023
अपने लहंगे पर भरिए इंद्रधनुषी रंग, जानिए मल्टीकलर लहंगे में कैसे कर सकती है एक्सपेरिमेंट

अब शादी में डिजाइनर से अधिक लड़कियां लहंगे के लुक पर ध्यान देने लगी हैं। होने वाली दुल्हन की पूरी चाहत होती है कि उनके लहंगे की कोई कॉपी कहीं भी नजर न आये, साथ ही किसी भी त्यौहार में लड़कियां हल्के-हल्के लहंगे ही सही, लेकिन पहनने शुरू ऐसे में इन दिनों एक नए ट्रेंड ने फैशन ट्रेंड की दुनिया में कमाल किया है। ऐसे में आइए जानें इनके बारे में विस्तार से।

मल्टी कलर फैब्रिक एक साथ

वेडिंग सीजन शुरू होने वाले हैं, साथ ही कई त्यौहार भी आने वाले हैं, ऐसे में अपनी जिंदगी में इंद्रधनुषी रंग भरने के लिए मल्टी कलर लहंगे एक अच्छे ट्रेंड साबित हो सकते हैं। इसके लिए, आपको किसी एक लहंगे में अपने पूरे पैसे लगाने की जरूरत नहीं है, आपको बस करना यह है कि किसी भी फैब्रिक की दुकान में जाएं और फिर मल्टी कलर के अलग-अलग कॉम्बिनेशन को लें और फिर उनसे अपने लहंगे पट्टी या स्क्वॉयर स्टाइल में भी आप इसे कट करवा के फिर दर्जी से सिलवा लें, यकीन मानिए आप पर लहंगे बेहद खूबसूरत नजर आएंगे। यह आपकी स्टाइल को खास बना देगा और यूनिक भी। आप चाहें तो काफी तरह से एक्सपेरिमेंट्स कर सकती हैं।

बांधनी में हो रहे हैं खूब प्रयोग

चूंकि जल्द ही डांडिया और गरबे की रात आने वाली है और लड़कियों की पहली पसंद घाघरा है, ऐसे में बांधनी फैब्रिक काफी कलरफुल लगते हैं, यह आपके लुक को खास बनाते हैं, ये काफी फेस्टिव वाइब्स भी देते हैं, तो आप अपने मल्टीकलर लहंगे के लिए ब्राइट कलर्स जैसे ब्ल्यू, रेड, ग्रीन जैसे कलर्स में बांधनी के फैब्रिक्स चुन सकती हैं और फिर इसको बांधनी लुक में तब्दील कर सकती हैं।

लहरिया लहंगा

लहरिया प्रिंट भी इन दिनों मल्टी कलर फैब्रिक के लिए जाना जाता है, ये स्टाइलिस्ट की पहली पसंद इसलिए भी होता है, क्योंकि इसमें अधिक डिजाइन न भी बनवाया जाये, तब भी केवल गोटे लगा कर आप इसे मल्टी कलर में खूबसूरत लुक दे सकती हैं। खासतौर से

फ्लॉवर प्रिंट्स

मेहंदी और संगीत के फंक्शन के लिए भी लड़कियां इस बार अधिक फ्लॉवर प्रिंट्स पहनने लगी हैं, इसमें भी कई सारे डिजाइन उपलब्ध हैं, जिनके साथ एक्सपेरिमेंट्स किये जा सकते हैं, खासतौर से ग्रीन, येल्लो और पिंक बेहद पसंद किये जाते हैं। इनके अलावा, इंद्रधनुष के तर्ज पर भी रंगों का इस्तेमाल किया जा सकता है उसके साथ ट्रांसल्यूसेंट दुपट्टे अच्छे लगेंगे।

कलरफुल एम्ब्रोडरी

लहंगे में एक और स्टाइल भी काफी लोकप्रिय रहा है कि एम्ब्रोडरी वर्क को भी मल्टीकलर लुक में लोकप्रियता मिलती रही है, कलरफुल एम्ब्रोडरी भी एक अलग लुक देती है आपके पूरे लुक को। एम्ब्रोडरी लहंगा लुक में इन दिनों मरून, ग्रीन और स्काई ब्ल्यू कलर काफी पसंद किये जा रहे हैं। आप वेलवेट पर अगर इन वर्क्स को करवाती हैं, तो पूरे लुक में चार चांद लग जाते हैं।

*Image credit : pinterest

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle