Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. फैशन
  6. /
  7. ट्रेंड्स

क्लासिक फैशन कभी न होगा पुराना

टीम Her Circle|Jun 13, 2025
क्लासिक फैशन कभी न होगा पुराना

इन दिनों सोशल मीडिया को लेकर भले ही लोग चार बातें करें, लेकिन हकीकत यही है कि सोशल मीडिया की वजह से एक बार फिर से क्लासिक फैशन का दौर लौट आया है। आइए जानें विस्तार से।

क्या है क्लासिक फैशन

क्लासिक फैशन, उन फैशन को कहते हैं, जो एक खास शैली के साथ होती हैं और यह कई मौसमों और कई वर्षों तक सदाबहार ही मानी जाती है। क्लासिक्स की बात करें, तो ये वे हैं जो कभी भी पुरानी नहीं मानी जाती हैं और एक अंतराल के बाद, फिर से फैशन की दुनिया में लौटती रहती हैं। इसलिए बेहद खास अंदाज में क्लासिक फैशन के दौर को माना जाता रहेगा। एक ही फैशन ट्रेंड जब बार-बार लौट कर आ जाये, तो उसे भी क्लासिक फैशन माना जाएगा।

दादी-नानी की साड़ियां

क्लासिक फैशन की बात करें, तो सोशल मीडिया पर रिक्रिएट फैशन का दौर खूब चल रहा है, जिसमें नानी दादी के कपड़े या साड़ियों को रिक्रिएट करने का दौर बेहद अधिक है। कई इन्फ्लुएंसर्स साड़ियों से नया लुक या फिर उनसे ड्रेस या लहंगे बनवा रही हैं और उन्हें खूब अधिक फ्लॉन्ट भी कर रही हैं। जाहिरी सी बात है कि क्लासिक फैशन की वापसी का इससे अच्छा उदाहरण तो कुछ और हो ही नहीं सकता है। दादी नानी की सिर्फ साड़ियां ही नहीं, ज्वेलरी भी खूब पसंद से पहनी जा रही है और खरीदी जा रही है। दादी-नानी अब ओल्ड फैशन नहीं, बल्कि क्लासिक फैशन की श्रेणी में शामिल हैं, खासतौर से बनारसी, सिल्क और ऐसी कई साड़ियां हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं और दिन ब दिन इनकी डिमांड बढ़ती जा रही है। इसलिए अगर आपकी भी दादी-नानी की साड़ियां सिर्फ और सिर्फ संदूक में बंद धुल फांक रही हैं, तो उन्हें बाहर निकालें और शौक से इन्हें पहनते हैं।

बेल बॉटम का फैशन

बेल बॉटम एक बार फिर से चर्चे में हैं और इन्हें पहनना लड़कियां एक बार फिर से पसंद कर रही हैं, आप अगर फिर से एक बार बेल बॉटम पहनना चाहती हैं, तो आप फिर से इन्हें पहन सकती हैं, क्योंकि यह आउट ऑफ फैशन नहीं हुए हैं, यही नहीं इसे 90 के दशक, 70 के दशक में भी अभिनेत्रियों ने बेहद शौक से पहना है और एक बार फिर यह चर्चा में हैं, तो इसे आप भी बेहद शौक से इसे पहन सकती हैं।

90 का दौर है गोल्डन क्लासिक फैशन दौर

आपको दिलवाले दुल्हनियां ले जायेंगे में काजोल की ड्रेस सिमरन वाली ड्रेस काफी लोकप्रिय रही है और काफी पसंद से पहनी जाती रही है, ऐसे में इस ड्रेस का नाम ही सिमरन ड्रेस रख दिया गया था, जिसे बेहद शौक से लड़कियां आज भी पहन रही हैं। गेलिस ड्रेस एक बार फिर क्लासिक फैशन के रूप में जानी जाती है। इन्हें एक बार फिर से पहना जा रहा है और लोग इसको बार-बार शौक से पहन रही हैं। फुलकारी दुपट्टा

फुलकारी दुपट्टा बेहद शौक से आज भी महिलाएं ओढ़ना पसंद करती हैं, फुलकारी दरअसल, पंजाब के लोकप्रिय फैब्रिक्स में से एक है, जहां महिलाएं जाकर जम कर खरीदारी करती हैं। दुपट्टे की यह खासियत होती है कि इसे आप किसी भी प्लेन ड्रेस के साथ पहन कर खूबसूरत ही नजर आएंगी, इस लुक का कमाल अपना होता है कि आप किसी भी आम दिनों में भी इसे पहन सकती हैं और खास दिनों में भी। इसे भी क्लासिक यानी पारंपरिक फैशन ही माना जाता है। आज भी कई सेलेब्रिटी से आम लोग इस पारम्परिक फैशन को अपनाना चाहती हैं और पहनना चाहती हैं।

बनारसी साड़ियां और दुपट्टे

बनारसी साड़ियां की यह खूबी रही है कि बनारसी साड़ियां बेहद खूबसूरत होती हैं और इन्हें किसी भी तरह के के अंदाज के साथ पहना जा सकता है, आज भी इन्हें हर शादियों में शौक से पहना जाता है, खासतौर से महिलाएं अपनी शादी के रिसेप्शन में इन्हें खूब पहनती हैं, शादियों में फेरे के समय तो कई दुल्हन अपने वरमाला फंक्शन में भी बनारसी साड़ियां ही पहनना पसंद करती हैं। इसलिए आज भी इनकी खरीदारी लोग जम कर करते हैं और खूब एन्जॉय करते हैं, कई महिलाएं पुरानी पारम्परिक साड़ियों को भी संभाल कर रखती हैं और फिर इन्हें हर फंक्शन में पहनना पसंद करती हैं।

क्रॉप टॉप

इन दिनों क्रॉप टॉप को सभी बेहद शौक से पहनना पसंद कर रहे हैं, ऐसे में क्रॉप टॉप एक ऐसी चीज है, जो अब सिर्फ टॉप के रूप में नहीं, बल्कि ब्लाउज के रूप में भी खूब पसंद की जा रही है, यह टॉप भी ऐसे फैशन में से एक हैं, जो काफी साल पुराने हैं और एक बार फि से इन टॉप की वापसी हुई है और एक बार फिर से इन्हें क्लासिक टॉप में शामिल कर लिया गया है।

बोल्ड प्रिंट्स

1980 के दौर में बोल्ड प्रिंट्स काफी पसंद किये जाते थे। अब एक बार फिर से बोल्ड प्रिंट्स वाले लुक वाले ड्रेस ट्रेंड में हैं और बेहद पसंद किये जा रहे हैं, स्कर्ट्स और ड्रेसेज वाले लुक काफी अच्छे लगते हैं। पार्टी और कॉकटेल ड्रेसेज के लिए बोल्ड प्रिंट्स अपनाना बेस्ट है।

पफी स्लीव्स

अब नाम सुन कर हमेशा ऐसा भले ही महसूस हो कि यह तो नया फैशन स्टाइल है, लेकिन हकीकत यह है कि पफी स्लीव्स वाले कपड़े बहुत ही शुरुआती दौर से पहने जा रहे हैं और पहनना पसंद किये जा रहे हैं। यह सदाबाहर अंदाज लोगों को पसंद आता है। वर्ष 1980 में पफी स्लीव्स बेहद पसंद किया जाने वाला स्टाइल था और अब एक बार फिर से इसे पहनना लड़कियां पसंद कर रही हैं। रेट्रो टच के लिए इन्हें खासतौर से पसंद किया जाता है पहनने के लिए।

बांधनी

बांधनी मुख्य रूप से राजस्थान का पसंदीदा फैब्रिक है, आज भी पारम्परिक पूजा पाठ, तीज त्यौहार में और शादियों में बांधनी की साड़ियां बेहद खूबसूरत तरीके से स्टाइलिंग करके पहनी जाती है। बिहार में चुनरी साड़ी कुछ-कुछ इसी अंदाज की साड़ियां होती हैं और बांधनी का अंदाज काफी अनोखा है। वहीं गुजरात में भी ये लुक काफी पसंद किये जाते हैं, इसके सूट भी पहने जाते हैं।

हाई वेस्टेड पैंट्स

40 से 50 के दौर की बात करें, तो उस दौर में भी कई ऊंची कमर वाली पैंट्स का ट्रेंड था और रेट्रो लुक के लिए इन्हें बेहद शौक से पहना जाता था। यही नहीं यह आपके फैशन के स्टाइल को एक स्केल अप करने में भी मदद करता है। स्कर्ट्स या टॉप दोनों के साथ ही यह लुक अच्छे लगते हैं।

सिल्क

सिल्क के कपड़े भी ऐसी फैब्रिक में से एक हैं, जो काफी शौक से आज भी पहने जा रहे हैं, साउथ इंडियन सिल्क के अलावा चंदेरी सिल्क और भागलपुरी सिल्क को खास माना जा रहा है और अब भी यह ट्रेंड में बरक़रार है, खासतौर से शादियों में इन्हें बेहद पसंद किया जाता है।

पाकिस्तानी सलवार सूट

पाकिस्तानी सलवार सूट की सबसे बड़ी खूबी यही है कि इस तरह के अंदाज एक बार फिर से पहने जा रहे हैं और अब सिर्फ यह लुक पाकिस्तान तक सीमित नहीं है, लोग इन्हें दुनिया के हर ट्रेडिशनल लुक में पहनना पसंद कर रहे हैं। इसलिए पाकिस्तानी सलवार सूट का ट्रेडिशनल अंदाज भी एक बार फिर से लौट आया है।


होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle