Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. फैशन
  6. /
  7. ट्रेंड्स

व्हाइट ब्लेजर ऐसे करें स्टाइल

टीम Her Circle|Sep 05, 2024
व्हाइट ब्लेजर ऐसे करें स्टाइल

अगर आप ब्लेजर्स पहनने की शौकीन हैं और अगर आप इन्हें अलग-अलग तरीके से पहनना या स्टाइल करना चाहती हैं, तो हम आपको इसके खास तरीके बताना चाहते हैं। आइए जानें विस्तार से।

ड्रेस के साथ ब्लेजर

photo courtesy : pinterest

अगर आपके पास कोई भी ड्रेस है, खासतौर से अगर ब्ल्यू, ऑरेंज, पिंक या पूरी व्हाइट ड्रेस हैं, तो इस पर व्हाइट यानी सफेद ब्लेजर्स हमेशा आपके लुक को खास बना देंगे। ड्रेसेज की खास बात यह होती है कि ज्यादातर ड्रेसेज पर आपके पूरे ब्लेजर लुक कमाल लगते हैं, आप तरह-तरह के ब्लेजर पहन सकती हैं और स्टाइलिंग कर सकती हैं, व्हाइट कलर के साथ आपके काफी खास तरह की एसेसरीज भी अच्छी लगती है, खासतौर से गोल्डन ज्वेलरी अच्छी दिखती है। तो इन्हें पहनना बिल्कुल न भूलें। ऐसी स्टाइलिंग चार चांद लगा देगी आपके पूरे लुक को। फ्लोरल ड्रेसेज के साथ भी यह काफी कमाल लगेंगे।

डेनिम के साथ कमाल का लुक

डेनिम पैंट्स के साथ भी आप किसी स्लीवलेस टॉप्स के साथ ब्लेजर्स को कैरी कर सकती हैं। मॉमी जींस या रिप्ड जींस के साथ भी अगर आप कॉन्ट्रास्ट या व्हाइट वाले लुक को ही अपनाएंगी और इसके साथ व्हाइट ब्लेजर को स्टाइलिंग कर लेंगी, तो आपका पूरा लुक कमाल लगेगा। कॉरपोरेट लुक से लेकर हर तरह के लुक में यह कमाल दिखेगा।

कुछ बातें जो ध्यान में रखें

photo courtesy : pinterest

सफेद लुक लेते हुए किसी भी कपड़े का आपको ध्यान बहुत रखना चाहिए, जैसे अगर आपके पास सफेद जींस है, तो जिस तरह से उन्हें बेस्ट दिखाने में आप कोई कसर नहीं छोड़ती हैं, ठीक उसी तरह, ब्लेजर पहनते हुए भी ध्यान रखें कि आपको इसे बेहतर रखना है और यह ऐसे फैब्रिक्स में हो, जो सस्ता न दिखे। गौर करें, तो आपका व्हाइट कोट या ब्लेजर कभी आपको लैब इंस्ट्रक्टर के रूप में नहीं दिखना चाहिए। साथ ही साथ अपने ब्लेजर की लंबाई पर भी आपको ध्यान देने की जरूरत है। क्रीम, आइवरी और एलाबस्टर वाले टोन भी कमाल लगते हैं।

ब्लैक कपड़ों के साथ खास

ब्लैक कपड़ों की खासियत होती है कि ब्लैक कपड़ों के साथ व्हाइट का कॉम्बीएशन अच्छा लगता है। तो आपके पास जो भी ब्लैक के कपड़े हैं, उनके साथ भी इन्हें स्टाइल करने में आपको किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।

हॉट पैंट्स के साथ ब्लेजर

photo courtesy : pinterest

हॉट पैंट्स के साथ भी इन दिनों ब्लेजर्स काफी स्टाइलिंग की जा रही है और पसंद की जा रही है। इन्हें न सिर्फ कैजुअल लुक्स में, बल्कि फॉर्मल लुक्स में भी पसंद किया जा रहा है, तो आप भी ब्लेजर्स को उस अंदाज में काफी अच्छे से कैरी कर सकती है और इन्हें भी अपने फ्राई डे लुक का एक हिस्सा बना सकती हैं। इनके अलावा, साड़ियों के साथ भी आप ब्लेजर पहन सकती हैं।

lead story image courtsey : pinterest

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle