Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. फैशन
  6. /
  7. ट्रेंड्स

मां की साड़ियों से यूं जोड़ें गहरा कनेक्शन

टीम Her Circle|Jan 06, 2025
मां की साड़ियों से यूं जोड़ें गहरा कनेक्शन

उस दिन लोगों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। सुबह-सुबह इतने कॉम्प्लिमेंट्स मिले कि दिल खुश हो गया था। तब मैंने सोचा, आज अलग क्या है। रोजाना की तरह काजल लगाया है, एक बिंदी भी लगाई है, साड़ी तो हर दिन ही पहन कर आती हूं, क्योंकि मेरे लिए तो वर्कप्लेस पर पहनने वाली यह सबसे खूबसूरत और कम्फर्टेबल लिबास है, फिर आज आखिर अलग क्या था, फिर एकबारगी मुझे आईने ने जवाब दिया। मेरी मां की साड़ी, जिसे बड़े जतन से मेरी मां ने संभाल कर रखा था और फिर मुझे सौंपा था। ये पूरी परिस्थिति कई बार आपके साथ तो हुई होगी, जब आपने अपनी मां की धरोहर को कुछ यूं रिफ्रेश किया होगा और आप पर तारीफों की बौछारें हुई होंगी। दरअसल, मां के कपड़ों और ज्वेलरी से कुछ ऐसे ही जज्बात हर किसी के जुड़ ही जाते हैं, तो आइए जानिए कैसे मां के इस प्यार से भरे धरोहर को एक नए ट्विस्ट के साथ संजो कर नई जेनरेशन को सौपेंगी।

वेडिंग लहंगा

आप अपनी मां की साड़ी को बेहद अच्छे तरीके से वेडिंग लहंगा का रूप दे सकती हैं। इन दिनों, कई डिजाइनर भी पुराने अंदाज के फैशन को फिर से तवज्जो दे रहे हैं, इसलिए भी पुराने दौर के कपड़ों को अब ओल्ड फैशन कहा ही नहीं जा रहा है, बल्कि एक बार फिर से उन्हें बेहद शौक से पहनना पसंद कर रही हैं न्यू जेनरेशन, ऐसे में मां की साड़ी या उनकी शादी की साड़ी को एक अलग ही अंदाज में पहना जा सकता है, उन्हें किसी डिजाइनर के साथ मिल कर, बात कर कोई नया रूप दिया जा सकता है, नए कलेवर में बदला जा सकता है और कुछ नए एक्सपेरिमेंट भी किये जा सकते हैं, तो आपको यह अंदाज जरूर अपनाना चाहिए।

डाई फैब्रिक का

अपनी मां की साड़ियों या कपड़ों को सहेजने का एक और अच्छा तरीका यह भी है कि जो फैब्रिक भी हैं, उन्हें फिर से रिवाइव किया जाये, अगर फैब्रिक को फिर से डाई करके काम चला सकती हैं। फैब्रिक को फिर से एक बार ड्राई क्लीनिंग करके और उन्हें रिफ्रेश करके भी नया लुक दिया जा सकता है, इसलिए फैब्रिक का ख्याल रखना भी एक अच्छा तरीका होगा अपनी मां की साड़ियों को नया रूप देने के लिए।

बनारसी साड़ी हमेशा रहेगी खास

बनारसी साड़ियां कुछ ऐसी साड़ियां हैं, जो हमेशा ही सदाबाहर रहती हैं, इनके फैब्रिक्स कभी खराब नहीं होते हैं, अगर उन्हें बेहद अच्छे तरीके से रखा जाए तो। इसलिए बनारसी साड़ियों को बहुत ही अच्छे तरीके और सलीके से रखा जा सकता है और उन्हें काफी अच्छे से संजोया भी जा सकता है, ये सदाबहार साड़ियां हमेशा ही पहनने में बड़ी प्यारी दिखती हैं, जिन्हें आप आपको हर बार एक्सपेरिमेंट्स के रूप में ट्राई कर सकती हैं, चाहें तो कई बार अलग-अलग तरीके से भी इन्हें स्टाइल किया जा सकता है, आप उन्हें किसी भी वेडिंग में कुछ अच्छी ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

एम्ब्रोडरी की बात ही कुछ और है

एम्ब्रोडरी भी अपनी मां की धरोहर को संजोने का एक बेस्ट तरीका है। साड़ियों पर एम्ब्रोडरी को खूबसूरत तरीके से सजाया जा सकता है। एम्ब्रोडरी की यह खूबी होती है कि इसके माध्यम से सामान्य-सी दिखने वाली साड़ियों को भी काफी अच्छे अंदाज में तब्दील किया जा सकता है। एम्ब्रोडरी को काफी अच्छे स्टाइल में रचा जा सकता है और साड़ियों को नया रूप दिया जा सकता है, तो एक बार यह तरीका भी आप अपना कर देख सकती हैं।

ज्वेलरी करेगी कमाल

ऐसा नहीं है कि सिर्फ मां की साड़ियां किसी शादी या फंक्शन या समारोह में ही पहनी जा सकती है, बल्कि आम दिनों में भी आप उनकी खूबसूरत तांत या कॉटन की साड़ियों को ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के साथ पहन सकती हैं और स्टाइलिंग कर सकती हैं, तो कोशिश करें कि कुछ इस अंदाज में भी मां की धरोहर से आप एक रिश्ता और कनेक्शन जोड़ लें।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle