सोमवार से शुक्रवार के लिए फॉलो करें ये 5 ऑफिस स्टाइल लुक्स
लॉक डाउन अब पूरी तरह से खत्म हो गए हैं और अब एक बार फिर से जिंदगी सामान्य हो रही है, कई ऑफिस खुल चुके हैं और ऐसे में चूँकि दो साल से आपको घर से काम करने की आदत हो गई थी, तो आपके सामने अब एक बार फिर से हर सुबह यह एक सवाल रहेगा कि ऑफिस के लिए क्या पहनूं और आपको इसी माथापच्ची से बचाने के लिए, हम ऐसे पांच स्टाइल बताने जा रहे हैं, जो आप आसानी से सोमवार से शुक्रवार फॉलो कर सकती हैं, अगर आप एक वर्किंग वीमेन हैं, आइए इसके बारे में जानें।
फॉर्मल हो मंडे

मंडे यानी सोमवार, हफ्ते का पहला दिन होता है और इस दिन हफ्ते भर की प्लानिंग होती है और ज्यादातर ऑफिस में मीटिंग्स होती हैं, ऐसे में बेहतर होगा कि मंडे को आप कोई फॉर्मल लुक्स में जाएं, गर्मियों के दिनों के लिए, हम आपसे कहेंगे कि आप कॉटन शर्ट्स के साथ, फॉर्मल पैंट्स स्टाइल कर सकती हैं। इन दिनों प्लेन शर्ट्स, लिनन शर्ट्स भी खूब फैशन में हैं। गर्मियों में कोशिश करें कि सूट्स या जैकेट्स या ब्लेजर वाले ड्रेस कम पहनें, क्योंकि दिन भर आपके लिए इसे पहनना मुश्किल होगा, लेकिन अगर आप ब्लेजर पहनना ही चाहती हैं, तो कॉटन वाले ही ब्लेजर चुनें
थोड़ा कैजुअल मंगलवार हो जाये

अब जबकि आपके हफ्ते का एक दिन गुजर चुका है, आप वर्किंग मोड में आ चुकी हैं, आप मंगलवार को थोड़ा कैजुअल लुक्स ले सकती हैं, जैसे इन दिनों मॉम पैंट्स और साथ में डेनिम जैकेट्स और स्पोर्ट्स शूज और हाई पोनीटेल आपको बहुत ही स्टाइलिश ऑफिस लुक देंगे। कैजुअल लुक्स में, आप शर्ट्स के साथ स्कर्ट्स को भी स्टाइल कर सकती हैं, इन दिनों स्ट्रिप्स बटन डाउन ए लाइन स्कर्ट्स खूब पसंद किये जाते हैं। स्ट्रेट स्कर्ट्स, वेस्टबैंड स्कर्ट्स भी ऑफिस लुक्स में चार चांद लगा देते हैं।
इंडियन लुक्स अ वेडनेस डे को

ऐसा नहीं है कि ऑफिस का मतलब, केवल वेस्टर्न लुक्स ही होता है, आप अपने इंडियन लुक्स में भी काफी एक्सपेरिमेंट्स और नयापन दे सकती हैं। बुधवार को आपकी कोशिश होनी चाहिए कि आप कुछ इंडियन लुक्स ट्राई करें, इसमें इंडिगो साड़ियां, कॉटन वाली साड़ियों को आप ऐसेसरीज के साथ स्टाइल कर सकती हैं, ऑफिस में बहुत तड़क-भड़क वाली साड़ी न पहनें, बल्कि खादी, कॉटन की साड़ियां खूब अच्छी लगती हैं, इन्हें क्रॉप टॉप्स के साथ स्टाइल किया जा सकता है, ऑफिस में डेनिम जींस के साथ भी आप अपनी साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। कॉटन वाले फॉर्मल ब्लेजर के साथ भी यह लुक अच्छे लगेंगे। इनके अलावा, प्लेन कुर्ते भी काफी स्टाइलिश लुक देते हैं। स्मॉल साइज कुर्ती और साड़ी को भी एक साथ स्टाइल किया जा सकता है, कॉटन की साड़ी के साथ, कॉन्ट्रास्ट चिकन की स्मॉल साइज कुर्ती कमाल का लुक देंगी।
गुरुवार को टी शर्ट्स और ट्राउजर्स

इन दिनों ऑफिस में लड़कियां, पोलो टी शर्ट्स और ट्राउजर्स खूब पहनना पसंद करती हैं, टी शर्ट्स को टक करके भी पहना जा सकता है या बिना टक किये भी, यह भी काफी खूबसूरत लुक देते हैं। साथ में ट्राउजर्स में भो काफी स्टाइल्स किये जा सकते हैं।
फ्राइडे फन, फंकी अंदाज के साथ

अब जबकि हफ्ते का आखिरी दिन आ गया है, यानी वीकेंड के नजदीक आप आ चुकी हैं, तो ऐसे में थोड़ा फन एलिमेंट आपको अपने लुक में भी जोड़ना चाहिए, कुछ फंकी लुक के लिए फंकी टी शर्ट्स, ब्लेजर और ट्राउजर्स पहने जा सकते हैं, हां वे ऐसे न हों, जिस पर कुछ ऐसे कोट्स लिखे हैं, जो ऑफेंसिव हों, आपको ऑफिस की गरिमा भी ध्यान में रखनी है, लेकिन फनी और मजाकियां वाले टी शर्ट्स फ्राइडे में फन जोड़ेंगे, तो आप इन्हें आजमा सकती हैं।