Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. फैशन
  6. /
  7. ट्रेंड्स

ईद फैशन : सौम्यता के साथ आधुनिकता भी है ट्रेंड में

टीम Her Circle|Mar 21, 2026
ईद फैशन : सौम्यता के साथ आधुनिकता भी है ट्रेंड में

ईद के दिन मिठाइयों और खान-पान की रौनक तो रहती ही है, साथ ही इस दिन तरह-तरह के कपड़े पहनने की भी धूम होती है, तो आइए जान लेते हैं, ईद पर इस बार क्या है ट्रेंड में। लिनन है ट्रेंड में

photo credit : pinterest

जी हां, सुन कर आप हैरान हो सकती हैं, लेकिन यही सच है कि इस साल लिनन ट्रेंड में है। ईद के मौके पर कई डिजाइनर कई तरह के विकल्प लिनन में लेकर आ रहे हैं। इसकी शायद सबसे बड़ी वजह यह है कि लिनन एक नेचुरल फैब्रिक है और लगातार लोग सस्टेनेब्लिटी की तरफ रुख कर रहे हैं। इस साल ईद में गर्मी का मौसम भी आ चुका है, तो यह भी एक बड़ी वजह है कि स्टाइल के साथ कम्फर्ट को तवज्जो दिए जा रहे हैं।

शिम्मर सिल्क

इस साल ईद पर शिम्मर सिल्क की भी डिमांड काफी बढ़ी है। जो कुछ फैंसी लुक के साथ जाना चाह रही हैं, वे शिम्मर सिल्क के कपड़ों के डिजाइन पसंद कर रही हैं। इसका मेटालिक शाइनिंग इफेक्ट ईद के खास मौके को और खास बना रहा है। ग्लॉसी लुक भी शिम्मर में खूब पसंद किये जा रहे हैं और जो एलिगेंट के साथ क्लासी लुक में भी दिखना चाहती हैं, उनके लिए शिम्मर सिल्क से अच्छा विकल्प कुछ नहीं है। इसके साथ आप एक क्लासी क्लच भी लेंगी, तो ईद के लुक में चार चांद लग जायेंगे।

सलवार सूट और कुर्ते के साथ एक्सपेरिमेंट्स

इस साल ईद पर अगर आपने तय किया है कि आपको सलवार सूट पहननी है, तो इसमें भी एक्सपेरिमेंट्स करने का ख्याल अपने जेहन में रखना चाहिए। स्लीव्स के साथ आप कई तरह से एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। अट्रेक्टिव होने के साथ-साथ यह काफी ट्रेंड में भी नजर आता है। स्लीव्स में लेसेज वाले लुक काफी अच्छे लगते हैं, इसके अलावा लूज कुर्ते और पायजामों का भी फैशन काफी पसंद किया जा रहा है इस बार। साथ ही साथ जैकेट्स वाले कुर्ते स्टाइल भी ट्रेंड में हैं।

प्लिस्केट मटेरियल

प्लिस्केट मटेरियल भी ईद के ट्रेंडी लुक के लिए काफी लोकप्रिय हो रहा है, इसके सूट काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। साटिन क्लोद या कपड़े के रूप में भी यह काफी अधिक लोकप्रिय हो रहा है। इसे पहनना काफी आरामदायक भी है। आप इसे अपने किसी भी ड्रेस के साथ बनवा सकती हैं, साटिन में ये प्लीट्स वाले लुक भी ट्रेंडी लगेंगे।

गरारा सूट

photo credit : pinterest

गोटा वर्क गरारा सूट हमेशा ही शानदार लगता है। गरारा सूट को कई तरीकों से स्टाइल किया जा सकता है। गोटा वर्क के अलावा, मिरर वर्क भी गरारा के लिए अच्छे लगते हैं। सिम्पल सूट और मिरर वर्क वाले गरारा भी ईद में काफी अच्छे लगते हैं। सीक्वेंस वर्क गरारा भी आपको काफी अलग और एलिगेंट लुक देगा। नेट के कपड़े पर सीक्वेंस वर्क वाले गरारा भी काफी प्यारे नजर आते हैं।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle