Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. फैशन
  6. /
  7. ट्रेंड्स

ये ‘लाल रंग’ से कीजिए बेइंतहा मोहब्बत, वार्डरॉब में ये 6 लाल चीजें तो होनी ही चाहिए

शिखा शर्मा|Nov 05, 2022
ये ‘लाल रंग’ से कीजिए बेइंतहा मोहब्बत, वार्डरॉब में ये 6 लाल चीजें तो होनी ही चाहिए

फैशन की दुनिया में रंगों का ट्रेंड बदलता रहता है लेकिन, ‘लाल’ रंग ऐसा है, जो हमेशा इन रहता है। हालांकि, इसे स्टाइल करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन यह आपके आउटफिट को एक नया ही टच दे देता है। छोटी-सी लाल बिंदी हो या सफेद कुर्ती पर लाल दुपट्टा या फिर बालों का कलर ही लाल क्यों न हो, यह रंग आपको सबसे अलग जरूर बना देता है।अगर, आपने अब तक लाल रंग को तवज्जों नहीं दी है तो देना शुरू कर दें और अपने वार्डरॉब में शामिल कीजिए इन 6 लाल रंग की चीजों को और बनाइए अपना फैशन गेम पहले से और बेहतर

लाल स्कार्फ और दुपट्टा

प्लेन ब्लैक या व्हाइट कुर्ता हो और उस पर आपने रेड दुपट्टा कैरी किया है, तो यह आपके इंडियन लुक को पूरी तरह से स्टाइलिश टच दे देगा। बहुत ही सिंपल तरीके से इंडियन लुक को कैरी करने का यह तरीका हमेशा वर्क करेगा। इसके अलावा, अगर आप अपने व्हाइट शर्ट पर लाल रंग के स्कार्फ को कैरी करती हैं, तो आपके फॉर्मल लुक में थोड़ा सा कैज्युअल टच आ जाएगा जो कि काफी पसंद किया जाता है।

लाल हील्स

हील्स से अच्छा क्या हो सकता है? जवाब है लाल हील्स! लाल रंग के फुटवियर आपके डल लुक को वाइब्रेंट टच देंगे। ब्लू जींस और व्हाइट टॉप के साथ रेड हील काफी जंचती है। अगर आपने कुछ इंडियन भी पहना है, तो लाल हील्स पहनने का ऑप्शन बिल्कुल सही है। इसलिए, आपके वार्डरॉब में लाल हील्स होना बहुत जरूरी है।

लाल लिपस्टिक और नेल पॉलिश

लाल लिपस्टिक लगाने से आपको कुछ ताने भी मिल सकते हैं। लोग शायद आपके कैरेक्टर को जज करें, लेकिन असल में ये रंग आपके होंठों को हमेशा सूट करेगा और इसे पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पहनिए। इंडियन पहन रही हैं या वेस्टर्न, सिर्फ लाल रंग की लिपस्टिक आपके पूरे लुक को बदल कर रख देगी। इसी तरह लाल रंग की नेल पॉलिश भी आपके वार्डरॉब में होनी चाहिए। अगर आप घड़ी, चूड़ियां या ब्रेसलेट पहनना ज्यादा पसंद नहीं करती तो रेड नेल्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

लाल स्लिंग बैग

बैग्स की शौकीन हैं और वार्डरॉब में रेड बैग नहीं? आपके बैग के खूबसूरत कलेक्शन में रेड स्लिंग बैग होना ही चाहिए। जब एक्सेसरीज की बात होती है बैग्स और खास तौर पर स्लिंग बैग काफी इन हैं। लाल रंग का स्लिंग बैग आपके हर आउटफिट के साथ मैच हो जाएगा। इसके अलावा आप अपने वार्डरॉब में लाल रंग के क्लच को भी जगह दे सकती हैं, जो आपके ट्रेडिशनल लुक पर बहुत अच्छा लगेगा।

लाल साड़ी

इंडियन लुक्स की बात हो और साड़ी का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता और बात हो लाल साड़ी की तो, यह कमाल लगती है। साड़ियों में कई वैराइटी मार्केट में उपलब्ध है, लेकिन सिंपल प्लेन रेड साड़ी भी बहुत सुंदर लगती है। आजकल ऑर्गेंजा भी काफी फैशन में हैं, ऐसे में आपको रेड ऑर्गेंजा साड़ी को अपने वार्डरॉब में जरूर शामिल करना चाहिए।

लाल पैंट्स

हां, यह एक ऐसा ऑप्शन है जो हर कोई कैरी नहीं कर सकता। रेड पैंट्स कैरी करना एक बोल्ड स्टेप है, लेकिन आपको इसे ट्राई जरूर करना चाहिए। प्लेन व्हाइट या ब्लैक शर्ट के साथ रेड पैंट्स काफी अच्छी लगती है।

लाल रंग खिलता रंग है, इसे अपने वार्डरॉब में शामिल करके आप नए लुक्स को अपना सकती हैं। इंडो-वेस्टर्न लुक्स को भी ध्यान में रखते हुए आप लाल दुपट्टे या साड़ी को कैरी कर सकती हैं। फेस्टिव सीजन भी हैं और ऐसे में लाल रंग काफी अच्छा लगता है। तो आप सभी को लाल रंग मुबारक ! फैब्यूलस बने रहिए।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle