Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. संस्कृति
  6. /
  7. पॉप-कल्चर

ये 7 फिल्में और वेब सीरीज बनी हैं घरेलू महिलाओं के आत्म विश्वास की पाठशाला

अनुप्रिया वर्मा|Mar 16, 2023
ये 7 फिल्में और वेब सीरीज बनी हैं घरेलू महिलाओं के आत्म विश्वास की पाठशाला

जब 'इंग्लिश विंग्लिश' की शशि पूरे आत्म विश्वास के साथ अंग्रेजी बोलती है, तो हर वह घरेलू महिला को ऐसा लगता है कि यह उनकी कहानी है और वे पूरे जोश से भर जाती हैं और कुछ करने की चाहत रखने लगती हैं। दरअसल, हिंदी सिनेमा ने ऐसे कई किरदार लिखे हैं, जिसमें महिला किरदार खुद में आत्म विश्वास जगाने के लिए फिर से शिक्षा का तो, कुछ ऐसी विधा को सीखने की कोशिश में जुट जाती हैं और फिर तय करती है कि सीखने की कोई उम्र या कोई बंधन नहीं होता है और वे अपनी नई पारी की करती हैं शुरुआत।आइए, ऐसे पांच प्रेरणादायी किरदारों के बारे में जानें

इंग्लिश विंग्लिश

Image Credit : Instagram

इंग्लिश विंग्लिश एक ऐसी फिल्म है, जिसमें श्रीदेवी ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया था, जो अंग्रेजी बोलना नहीं जानती है, इसलिए इसके पति और उसकी बेटी या तो उसका मजाक बनाते हैं या फिर बेटी अपनी मां को किसी से मिलवाना नहीं चाहती है। फिर जिस तरह से शशि अंग्रेजी बोलने का अपना सफर तय करती है। इस फिल्म में ऐसा कनेक्शन होने लगता है कि यह हर उस लड़की की कहानी लगती है, जो अपने परिवार वालों के सामने कम पढ़े लिखने होने की वजह से शर्मिंदगी महसूस करती है। लेकिन वह भी फिल्म देख कर, पढ़ाई करने या सीखने की कोई उम्र नहीं होती है, इस बात को साबित कर देती हैं।

नील बट्टे सन्नाटा

Image Credit : Instagram

स्वरा भास्कर की इस फिल्म में स्वरा एक डोमेस्टिक हेल्प का किरदार निभाया है। वह अपनी बेटी को कुछ बड़ा बनाना चाहती है। लेकिन उसको बेटी को लगता है कि उसकी मां अनपढ़ और गंवार है। इसलिए वह उन्हें पसंद नहीं करती हैं। ऐसे में उसकी मां ठानती है कि वह अपनी बेटी के नजर में सम्मान पाने के लिए पढ़ाई करेगी और फिर वह स्कूल जाना शुरू करती है।

पंगा


Image Credit : Instagram

पंगा एक ऐसी महिला की कहानी है, जो कबड्डी की खिलाड़ी हैं। लेकिन अपनी जिम्मेदारियों के कारण सरकारी नौकरी करने लगती है। लेकिन फिर उसे एहसास होता है कि उसकी असली खुशी कबड्डी में ही है, तो वह खुद को फिर से तैयार करती हैं। और फिर कबड्डी में कमाल करके दिखा देती है।

सांड की आंख


Image Credit : Instagram

सांड की आंख ऐसी फिल्म है, जो शूटर दादी के नाम से विख्यात चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर की जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने काफी उम्र पार कर जाने के बाद तय किया कि वह शूटिंग करेंगी और फिर उनका नाम पूरी दुनिया ने जाना।

तुम्हारी सुलू

Image Credit : Instagram

तुम्हारी सुलू में मुख्य किरदार सुलू घरेलू महिला होती है। लेकिन उसकी आवाज में दम है, इसलिए एक वक्त के बाद, अपने कदम बाहर निकालती है और एक आरजे बन जाती है और लोकप्रिय भी हो जाती है और साबित करती है कि क्या हुआ जो देर से करियर के बारे में सोचा, मगर सोचा तो सही। इसलिए इरादे कभी कम नहीं करने चाहिए।

सास बहू और अचार प्राइवेट लिमिटेड

Image Credit : Instagram

हाल ही में यह सीरीज आयी, जिसमें एक घरेलू महिला ठान लेती है कि वह अपने अचार के व्यवसाय को आगे बढाए और आत्म-निर्भर बने। इस सीरीज में उनका साथ देती हैं उनकी सास और फिर वह अपने एक सफर पर निकल पड़ती है और कमाल करके दिखाती हैं। सर

सर एक ऐसी फिल्म है, जिसमें एक डोमेस्टिक वर्कर का सपना है कि वह फैशन डिजाइनर बनना है, इसका यह सपना पूरा होता है, लेकिन सफर की कहानी काफी दिलचस्प रही है, जिसमें काफी खूबसूरती से दर्शाया गया है फिल्म में।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle