Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. संस्कृति
  6. /
  7. इवेन्ट्स

कहीं क्वीन नेकलेस… कहीं बर्फ की दुनिया, जरा देखिए ‘ मुंबई’ नगरिया

प्राची|Nov 15, 2023
कहीं क्वीन नेकलेस… कहीं बर्फ की दुनिया, जरा देखिए ‘ मुंबई’ नगरिया

सपनों की नगरी में आने का सपना हर कोई देखता है और मुंबई ऐसा शहर है जो कि हिंदुस्तान के दिल में बसता है। वैसे, मुंबई में घूमने के लिए कई सारी जगहें मौजूद हैं, लेकिन अगर आप केवल कुछ दिन के लिए मुंबई आ रही हैं और इस दौरान घूमने की योजना बना रही हैं, तो हम आपको बताते हैं कि ऐसी कौन-सी जगहें हैं, जिसे आप अपने मुंबई ट्रेवल डायरी में शामिल कर सकती हैं। मुंबई दर्शन के लिए वक्त न होने पर भी आप केवल दो दिन के अंदर इन पांच लोकप्रिय जगह पर जाकर असली मुंबई का नजारा देख सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

जॉगर्स पार्क

मुंबई के बांद्रा में स्थित जॉगर्स पार्क हर किसी के लिए एक खास जगह बन सकता है। दोस्तों के साथ गपशप से लेकर समुद्र के पास सुकून भरी यह पार्क वाली जगह आपको प्रकृति के करीब होने का अहसास कराती है। यह भी बता दें कि कई फिल्मों की शूटिंग भी जॉगर्स पार्क में हो चुकी है और अगर आप जॉगर्स पार्क में हैं और कोई लोकप्रिय चेहरा आपको यहां पर दिख जाए, तो हैरान मत होना। जॉगर्स पार्क की खूबी यह है कि इसकी खूबसूरती को देखने के लिए हर दिन 2 हजार से अधिक लोग यहां आते हैं। रविवार और शनिवार को यह गिनती और भी बढ़ जाती है। मुंबई के सबसे लोकप्रिय पार्क में जॉगर्स पार्क का नाम सबसे ऊपर आता है। कई बड़े सेलेब्स यहां पर रनिंग करने के लिए सुबह और शाम को आना पसंद करते हैं। मुंबई के प्राइम लोकेशन पर होने के कारण इस पार्क को सबसे अधिक पसंद किया जाता है। पार्क के मामले में मुंबई का महालक्ष्मी रेस कोर्स और मलबार हिल में स्थित प्रियदर्शनी पार्क भी अपनी ग्रीन खूबसूरती के लिए जाना जाता है।

मरीन ड्राइव

बारिश का मौसम हो या मुंबई की खूबसूरत शाम हो, आप चाहे किसी भी शहर में रहते हो, एक बार जरूर आपको मरीन ड्राइव पर एक शाम बितानी चाहिए। बारिश के मौसम में यह नजारा और भी खूबसूरत बन जाता है, जब सामने से आती हुई समुद्र की लहरों की आवाज के बीच आपको सुकून मिल जाता है। सूर्यास्त के बाद मरीन ड्राइव पर सिर्फ आपको लंबी कतार में बैठे हुए लोगों की भीड़ दिखाई देगी। रात में मरीन ड्राइव की खूबसूरती का ऐसा नजारा होता है कि इसे मुंबई का क्वीन नैकलेस कहा जाता है। समुद्र के किनारे लगी हुई लाइट के कारण ऊपर से देखने पर ऐसा लगता है कि जैसे मुंबई के गले में एक मोती का हार जड़ा हुआ है। अगर आप एक सुकून भरी शाम की तलाश कर रहे हैं या फिर दोस्तों के साथ मस्ती का ठिकाना तलाश कर रहे हैं, तो आपको जरूर मरीन ड्राइव जाना चाहिए। मरीन ड्राइव की यह भी खूबी है कि आपको इसके एक कोने पर समुद्र तट दिखाई देगा और दूसरे कोने पर गिरगांव चौपाटी। इस चौपाटी पर जाकर आप मुंबई की शाम को और भी रंगीन होता हुआ देख सकेंगे। घूमने के दौरान अगर आपको भूख लग जाती है, तो चौपाटी पर आपको कई तरह की चटपटी डिश खाने के मिल जायेंगी, जो आपके घूमने के आनंद को दोगुना कर देगी।

दाद साहेब फाल्के चित्रनगरी, फिल्म सिटी मुंबई

मुंबई के गोरेगांव में स्थित फिल्म सिटी एंटरटेनमेंट का बड़ा हब है। हर बड़ी फिल्म और टीवी शो की शूटिंग फिल्म सिटी में होती है। फिल्म सिटी के गेट के बाहर से बस बुक करके आप पूरा फिल्म सिटी घूम सकती हैं। कौन बनेगा करोड़पति, तारक मेहता का उल्टा चश्मा और बिग बॅास की शूटिंग भी यहीं पर होती है। यहां तक कि पद्मावत जैसी कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग भी यहीं पर की गई है। यहां पर 900 से अधिक टीवी शो और फिल्मों की शूटिंग की जा चुकी है। बताया जाता है कि यहां पर 200 इंडोर स्टूडियो हैं। यह पूरी जगह 520 एकड़ में फैली हुई है। मुंबई की अनगिनत खूबी में से एक फिल्मसिटी भी है। अगर आप फिल्म सिटी की बस से जाते हैं, तो आपको कुछ चुनिंदा टीवी शो के सेट पर भी जाने का मौका मिलेगा, साथ ही आप किसी टीवी शो की शूटिंग देखने का मौका भी पा सकते हैं।

द स्नो वर्ल्ड

मुंबई में बर्फ की दुनिया भी मौजूद हैं। जी हां, अगर आपको कश्मीर की बर्फ वाली वादियों का अहसास लेना है, तो स्नो वर्ल्ड की दुनिया में आपका स्वागत है। यह मुंबई शहर का पहला इनडोर स्नो पार्क है, जो कि बच्चों के लिए सबसे पसंदीदा बन गया है। स्नो वर्ल्ड मुंबई के कुर्ला वेस्ट में फीनिक्स मार्केट सिटी में मौजूद है। एंट्री फीस देने के बाद ही आप इस स्नो की दुनिया में जा सकते हैं। इसके बाद आपको यहां पर स्लाइडिंग, आइस स्केटिंग, बॉल गेम्स के साथ परिवार के साथ एक मस्ती भरा टाइम बिताने के लिए एक यादगार जगह है। मुंबई की भीषण गर्मी के बीच स्नो की दुनिया कुछ पल के लिए आपको कश्मीर में होने का अहसास दिलाती है। गर्मी के वेकेशन में आप अपने बच्चों को स्नो वर्ल्ड लाकर उसके वेकेशन में चार चांद भी लगा सकती हैं। बता दें कि वेकेशन के दौरान स्नो वर्ल्ड की मांग इतनी होती है कि स्नो वर्ल्ड में जाने के लिए टिकट नहीं मिलते हैं।

जुहू बीच

मुंबई में सबसे लोकप्रिय जुहू बीच है, जहां पर समुद्र तट पर हर दिन हजारों की भीड़ नजर आती है। बर्फ का गोला खाने की ठंडक के साथ चटपटी पाव-भाजी और शाम के वक्त रंग-बिरंगी लाइट और वॉटर गेम का नजारा इस जगह की रौनक को और भी बड़ा देता है। मुंबई के विले पार्ले में स्थित जुहू चौपाटी में परिवार और दोस्तों के साथ एक मस्ती भरी शाम का आनंद लिया जा सकता है। जुहू बीच पर बैठकर आप समुद्र का नजारा देखना चाहते हैं, तो यहां पर आप अपने घर से पिकनिक का सारा सामान लेकर आ सकती हैं। इतना ध्यान रखें कि रविवार और शनिवार के दिन जुहू बीच पर सबसे अधिक भीड़ होती है, इस वजह से आप पूरे सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार के बीच किसी एक दिन शाम को जुहू बीच पर आने की योजना बनाएं।






होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle