Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. संस्कृति
  6. /
  7. इवेन्ट्स

सिनेमा स्क्रीन से निकल कर लोकप्रिय हुई ये संस्कृति

टीम Her Circle|Aug 04, 2025
सिनेमा स्क्रीन से निकल कर लोकप्रिय हुई ये संस्कृति

हिंदी सिनेमा की खास बात यही है कि हिंदी सिनेमा से आयी कुछ संस्कृति ने लोगों की पारिवारिक दुनिया को और खुशहाल बनाया है, आइए जानें ऐसी कुछ संस्कृति के बारे में।

जूता चुराई की रस्म

कई सालों पहले सूरज बड़जात्या फिल्म लेकर आये थे ‘हम आपके हैं कौन’, यह पूर्ण रूप से पारिवारिक फिल्म थी, जिन्हें देखना हर उम्र के लोग पसंद करते रहे हैं, आज भी यह फिल्म जब टीवी स्क्रीन पर आती है तो इसे देखने में सभी दिलचस्पी लेते हैं। ऐसे में यह जानना आपके लिए रोचक बात होगी कि जूता चुराने वाली रस्म सबसे ज्यादा लोकप्रिय इसी फिल्म से हुई थी, फिर शादियों में दूल्हे की सालियों और दुल्हन की बहनों द्वारा ये रस्म अहम मान लिया गया है। परिवार में मामा मामी, चाचा चाची और हर सदस्य महत्वपूर्ण होते हैं, इस फिल्म ने इस अहमियत को दर्शाया।

ट्रेन में अंत्याक्षरी

शादी के माहौल में फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ में सभी माता रानी के दर्शन करने जाते हैं। ट्रेन में राज शेखर द्वारा लिखा एक प्यारा गाना है ‘अब मन्नू भईया क्या करेंगे’ इस गाने में पूरा परिवार खाते-पीते और अंत्याक्षरी खेलता हुआ नजर आता है, फिल्म में दिखाई गई यह संस्कृति कई अरसे से दरअसल, हमारी जिंदगी का हिस्सा रहे हैं। ऐसे में इस फिल्म के इस गाने की वजह से इस चलन को और बढ़ावा मिला। फिल्म ‘बॉम्बे टू गोवा’ में भी अंत्याक्षरी संस्कृति को दर्शाया गया है।

गमछा बना स्टाइल

फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में सभी ने बिहार का लोकप्रिय गमछा एक स्टाइल स्टेटमेंट बना लिया और इसके बाद लगातार लोगों ने इस स्टाइल स्टेटमेंट को फॉलो करना शुरू किया, वर्तमान दौर में इस स्टाइल स्टेटमेंट ने एक खास पहचान बना ली है और लगभग सभी इसे ओढ़ना पसंद करते हैं। गौर करें तो गमछा एक सस्टनेबल कपड़ा भी है, जिसका इस्तेमाल कई रूपों में लगातार किया जा रहा है।

दोस्ती वाला फ्रेंडशिप बेल्ट

फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ में शाह रुख का किरदार राहुल, फ्रेंडशिप बैंड अपनी फ्रेंड्स को बांटता है। इस फिल्म से रियल लाइफ जिंदगी में युवाओं में खासतौर से फ्रेंडशिप बैंड और बेल्ट देने का सिलसिला शुरू किया था और आज भी युवा इस दिन को बहुत एन्जॉय करके मनाते हैं।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle