Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. करियर & फ़ायनांस
  6. /
  7. फ़ायनांस

दोस्त की शादी नहीं होगी जेब पर भारी, जब बजट के साथ ऐसे करेंगी पूरी प्लानिंग

प्राची|May 16, 2023
दोस्त की शादी नहीं होगी जेब पर भारी, जब बजट के साथ ऐसे करेंगी पूरी प्लानिंग

शादी चाहे किसी की भी क्यों न हो, यह अपने साथ ढेर सारी खुशियों के साथ-साथ जेब पर भी खर्च का भी दबाव डाल देती हैं। खुद की शादी हो या फिर दोस्त की शादी, एक सही योजना आपको अधिक खर्च करने से बचा सकती हैं। इसलिए आइए जानते हैं कि कैसे आप बिना जल्दबाजी के अपने बजट अनुसार दोस्त की शादी में सबसे खास दिख सकती हैं। पहले से प्लानिंग का नतीजा यह भी होता है कि आपको मौके पर कपड़े या फिर ज्वेलरी को लेकर किसी परेशानी से नहीं गुजरना होता है।

अगर हो रही है शहर के बाहर शादी

दोस्त की शादी का मौका हर बार नहीं आता। ऐसे में खुद को शादी के लिए पूरी तरह से तैयार करने से पहले यह जान लें कि शादी शहर से बाहर हो रही है या नहीं। अगर शादी शहर के बाहर है, तो आपकी पूरी योजना भी उसी हिसाब से होगी। शहर के बाहर की शादी के लिए आपको पहले से हर फंक्शन के लिए कपड़े से लेकर ज्वेलरी तक का इंतजाम करना होगा। यह भी जरूरी है कि आप हर दिन के हिसाब से अपने कपड़े बैक में पैक करके लेकर जाएं, ताकि जल्दबाजी में कपड़ों और ज्वेलरी को लेकर अधिक पैसे खर्च न हो जाएं।

ऐसे चुनिए हर फंक्शन के लिए कपड़े

कई बार हल्दी, संगीत और मेहंदी के कपड़ों में हम अधिक खर्च कर देते हैं, जो कि एक गलत फैसला है। हल्दी और संगीत के लिए आप अपने किसी पुराने लहंगे का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन दिनों हल्दी और संगीत जैसे शादी के कार्यक्रम के लिए कम डिजाइन वाले सिंपल स्टाइल का चलन है। इसके साथ या भारी इयररिंग पूरे लुक में चार चांद लगा देती है। आप यह भी कर सकती हैं कि अपने पसंद के कपड़े लेकर उसे अपने स्टाइल के हिसाब से सिलवा सकती हैं, जो कि बाजार में मौजूद डिजाइनर वेयर से भिन्न और सस्ता साबित होगा।

किराए पर लें ज्वेलरी

अक्सर होता यह है कि हम शादी के हर फक्शन के लिए महंगी ज्वेलरी खरीद लेते हैं और फिर शादी के बाद हम उसका इस्तेमाल दूसरी शादी में करने से हिचकिचाने लगते हैं या फिर आपके नए कपड़ों के साथ पुरानी ज्वेलरी फिट नहीं बैठती हैं। इससे अच्छा यह होगा कि आप ज्वेलरी को अपने बजट के अनुसार किराए पर ले सकती हैं। इसके लिए आप हल्दी और संगीत के फंक्शन के लिए बाजार में मौजूद भी कोई भी हेवी इयररिंग लें और जब बात शादी की है, तो उसके लिए किराए पर भारी ज्वेलरी सेट ले सकती हैं।

मेकअप के लिए पहले से खुद को दें ट्रेनिंग

शादी के लिए कपड़ों के बाद सबसे अधिक खर्च मेकअप में किया जाता है। ऐसे में शादी से पहले आप अपना मेकअप स्टाइल चुन सकती हैं। यूट्यूब पर ऐसे तमाम वीडियो मौजूद हैं, जो कि कम समय में आपको मेकअप करना आसानी से सिखा देती हैं या फिर आप इन मेकअप वीडियो को अपने मोबाइल में सुरक्षित कर लें। शादी के दिन अपना खुद का मेकअप किट लेकर जाएं और खुद को इन वीडियो के सहारे शादी लुक के साथ अच्छे से तैयार कर सकती हैं।

हर फंक्शन के लिए पहले से करें तैयारी

शादी में सबसे जरूरी यह होता है कि तीन तरह के फंक्शन यानी कि मेहंदी, हल्दी और संगीत के बाद शादी को देखते हुए चार अलग-अलग ड्रेस और ज्वेलरी से बैग और बजट दोनों भारी हो जाता है। इसके लिए आप अपने पुराने त्योहार पर इस्तेमाल किए गए ड्रेस को फिर से पुरानी ज्वेलरी के साथ इस्तेमाल कर सकती हैं। सिर्फ शादी के लिए आप अपने लिए नई ड्रेस की योजना बना सकती हैं।

दोस्त को दें ऐसा उपहार

दोस्त को कीमती उपहार देने से बेहतर है, जरूरी उपहार देना। ऐसे में आप अपने दोस्त से भी पूछ सकती हैं कि कौन सी जरूरत की चीज है, जो कि उन्हें चाहिए या फिर आप अपने बजट के अनुसार घर, किचन या फिर अपनी दोस्ती के लम्हों से जुड़ी हुई कोई नायाब चीज दे सकती हैं। अगर आपको ज्वेलरी जैसा कोई कीमती तोहफा देना भी है, तो अपने दोस्त की राय को इसमें जरूर शामिल करें।




होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle