एक ही स्किल से बनाएं कई करियर विकल्प

इन दिनों करियर विकल्प की बात करें, तो एक ही स्किल से आप कई करियर विकल्प बना सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
बदलें सोच
अक्सर जब बात करियर के विकल्पों की आती है, तो हम मान बैठते हैं कि हमने जिस चीज करियर विकल्प के बारे में सोच रखा है, उसी पर काम करेंगे और इधर-उधर के बारे में बिल्कुल बात नहीं करेंगे या देखेंगे या किसी अन्य विकल्प के बारे में तो हरगिज नहीं सोचेंगे। लेकिन सच यह है कि दौर बदल चुका है और अब आप एक ही स्किल में महारत हासिल करके शानदार पहचान बना सकती हैं। इसलिए इस सोच को बदलना होगा और अपनी दिलचस्पी वाली कोई स्किल के साथ कई और विकल्पों के बारे में सोचना सही रहेगा। एक ही स्किल से कई करियर विकल्प तैयार करने के लिए 'स्किल डीकंस्ट्रक्शन और रीफ्रेमिंग' (skill deconstruction and reframing) नाम की रणनीति अपनाई जाती है। इससे आप अपनी एक मुख्य क्षमता को बाज़ार में कई तरह के ज्यादा मूल्य वाले कामों में बदल सकते हैं। गौरतलब है कि अपनी स्किल को सिर्फ एक तय नौकरी के पद के तौर पर देखने के बजाय, आप इसे एक मजबूत आधार के रूप में देखते हैं, जिसे अलग-अलग इंडस्ट्री, फॉर्मेंट और दर्शकों के हिसाब से बदला या ढाला जा सकता है। इसलिए इस पर फोकस करना बेहद जरूरी है।
कैसे कर सकती हैं ये
एक बात का आपको खास ख्याल यह रखना है कि आपको किसी भी स्किल को उसके मुख्य हिस्सों में बांट देना है और फिर इस बात का ख्याल रखना है कि उस पर अधिक से अधिक काम कैसे करना है। दरअसल, गौर करें हर बड़ी स्किल, कई छोटी-छोटी 'माइक्रो-स्किल' का एक समूह होती है। अपनी मुख्य स्किल को अलग-अलग हिस्सों में बांटें, ताकि आप उन जरूरी तत्वों की पहचान कर सकें जिन्हें अलग-अलग क्षेत्रों के एम्प्लॉयर महत्व देते हैं। यह भी समझें कि असल में हाथ से किया जाने वाला काम (जैसे, कोड लिखना, वीडियो एडिट करना, टेक्स्ट का अनुवाद करना, एक स्किल डेवेलोप करके किया जा सकता है। अगर हम स्ट्रैटेजी और कंसल्टिंग की बात करें, तो स्किल के पीछे की वजह क्यों और तरीके कैसे को समझना चाहिए, ताकि दूसरों को उनके प्लान बनाने में मदद मिल सके। वहीं अगर प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की बात करें, तो टाइमलाइन तय करना, बजट मैनेज करना और स्किल को पूरा करने के लिए टीम को सही रास्ते पर रखना भी एक ही स्किल को डेवेलप करके तैयार की जा सकती है। वहीं अगर आपने टीचिंग और ट्रेनिंग कर रखी है, तो आपको लोग कॉर्पोरेट में कल्चर या कम्युनिकेशन स्किल्स सिखाने के लिए भी हायर कर सकते हैं।
कमाई के तरीकों में करें बदलाव
एक बार जब आप अपनी स्किल के छोटे-छोटे हिस्सों को समझ लेते हैं, तो आप उन्हें चार बिल्कुल अलग-अलग करियर फॉर्मेट में ढाल सकते हैं, जैसे कि इस बात को आप समझ सकती हैं कि किस तरह से कॉर्पोरेट और फुल-टाइम के लिए स्किल डेवेलप करें, तो वहीं किसी एक कंपनी के लिए इन-हाउस स्पेशलिस्ट के तौर पर काम करना, जिसमें स्थिरता और काम को गहराई से पूरा करने पर ध्यान दिया जाता है। मान लीजिए कि अगर आपने फ्रीलांसिंग / कंसल्टिंग की स्किल डेवलप कर ली, तो आप कई तरह के काम कर सकती हैं, जैसे क्लाइंट्स को प्रोजेक्ट-दर-प्रोजेक्ट अपनी स्किल की सर्विस देना, जिससे आपको ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी और प्रति घंटे काम का बेहतर मूल्य मिलता है। वहीं कॉन्टेंट एजुकेशन के माध्यम से भी अपने एक ही स्किल को रोजगार के कई माधयम में बदला जा सकता है। जैसे कि कोर्स बनाकर, किताबें लिखकर या वर्कशॉप आयोजित करके दुनिया भर के लोगों को अपनी स्किल सिखाने का करियर बनाया जा सकता है। वही प्रोडक्ट बनाने के लिहाज से भी अपनी जानकारी को एक ठोस प्रोडक्ट (जैसे सॉफ्टवेयर टूल, डिजिटल टेम्प्लेट या एजेंसी वर्कफ्लो में बदलना, यानी अपना समय बेचने के बजाय कोई प्रोडक्ट बेचना, ज्यादा अच्छा और बेहतर होता है।
अपने विकल्पों को बढ़ाएं
अपने विकल्पों को बढ़ाने के लिए, अपनी मुख्य स्किल को एक ऐसी "मल्टीप्लायर" स्किल के साथ जोड़ें, जो लीडरशिप और रणनीतिक भूमिकाओं के रास्ते खोलती हैं और साथ ही पब्लिक स्पीकिंग को भी जोड़ने की कोशिश करें और यह आपको बैकएंड टेक्नीशियन से बदलकर किसी ब्रांड का मुख्य वक्ता या सार्वजनिक चेहरा बनाती है। वहीं लीडरशिप का भी ध्यान रखें, यह आपको काम करने वाले से बदलकर उन टीमों को मैनेज करने वाला बनाती है, जो काम करती हैं। वहीं अगर बेसिक एनालिटिक्स की बात करें, तो यह आपके क्रिएटिव या तकनीकी काम को सीधे बिज़नेस रेवेन्यू से जोड़ने में मदद करती है, जिससे आपकी आर्थिक वैल्यू साबित होअपनी जानकारी को डिजिटल एसेट्स में बदलें
इस बात का खास ख्याल रखें कि अपना समय बेवजह बिना अपनी कीमत (वैल्यू) के बजाय बर्बाद न करें, जी हां, जरूरी यह है कि आप अपनी स्किल का इस्तेमाल करके ऐसे डिजिटल एसेट्स बनाएं, जो आपके सोते समय भी करियर के मौके और पैसिव इनकम के रूप में बिना ज्यादा मेहनत के होने वाली कमाई पर जाये और इस बात को भी समझें कि आप अपनी स्किल का इस्तेमाल कैसे करते हैं, इसे अच्छे से डॉक्यूमेंट करें। आप दूसरे प्रोफेशनल्स को समझें और देखें कि शॉर्ट कट्स का इस्तेमाल कैसे हो रहा है। साथ ही डिजाइन UI किट, कोड रिपॉजिटरी, लीगल कॉन्ट्रैक्ट टेम्प्लेट, फाइनेंशियल स्प्रेडशीट कैसे बनाई जा सकती है, इस पर सोचें। एक काम जो आप और कर सकती हैं कि अपनी स्किल को एक तय कीमत वाले पैकेज में बदलें, जिसका दायरा स्पष्ट हो और हर बार अलग-अलग पिच करने के बजाय, आप ई-कॉमर्स प्रोडक्ट की तरह अपनी कीमत पहचानें और डिमांड करें।ै।हीत