Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. सौंदर्य
  6. /
  7. मेकअप

आई मेकअप करते हुए न करें ये ‘गुस्ताखियां’

टीम her Circle|Apr 03, 2024
आई मेकअप करते हुए न करें ये ‘गुस्ताखियां’

आपका मेकअप परफेक्ट तभी होगा, जब आपकी आंखों का मेकअप परफेक्ट हो जाये और इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ गलतियां हरगिज नहीं करनी चाहिए। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

काजल

कई बार आई मेकअप करते हुए हमलोग काजल से जुड़ीं छोटी बड़ी गलतियां कर देते हैं। काजल को अमूमन लोग आंखों में आगे से पीछे कर दोनों छोर पर ही लगाया जाता है, लेकिन सही तरीका यही होता है कि आंखों में अंदर से बाहर की ओर काजल लगाया जाना चाहिए। इससे काजल सही दिशा में लगता है और आंखें बेहतर दिखने लगती है। काजल लगाते हुए इस बात का भी ध्यान रखें कि पहले काजल लगा कर टेस्ट कर लें, ताकि आंखों में जो पानी आने की परेशानी है या जलन की समस्या है, वह न हो। इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर आंखें छोटी हैं, तो काजल कभी भी मोटा और गहरा नहीं लगाना चाहिए। ये आंखों को और भी छोटा दिखायेगा। फैलने वाले काजल कभी न लगाएं, वरना आंखों के आस-पास के हिस्सों में काले घेरे और अधिक नजर आएंगे।

आई शैडो

आंखों के मेकअप में आई शैडो की भी अहम भूमिका होती है, ऐसे में आई लैशेज (पलक) को बेस देने के लिए पहले ब्राउन कलर की आई शैडो से आंखों को डीप सेट दें, फिर आइब्रो के नीचे गोल्डन, सिल्वर या ब्राइट क्रीम कलर का शेड लगाएं। एक शेड पर दूसरी शेड लगाने से पहले ध्यान रखें कि पहले वाली शेड सेट हो जाये। एक साथ कई आईशैडो की परत लगाना भी आपकी आंखों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। एक और खास बात का ध्यान आपको जरूर रखना है कि आई शैडो आउटर कॉर्नर में डार्क और इनर कॉर्नर में लाइट शेड लगाना चाहिए।

मस्कारा

कई बार आई लाइनर लगाने के तुरंत बाद हम मस्कारा लगाते हैं, यह भी एक गलत तरीका होता है, क्योंकि मस्कारा लगाने के लिए बेहद जरूरी है कि आपका आई लाइनर अच्छे से ड्राई हो जाये, नहीं तो आई लाइनर और मस्कारा दोनों ही मिल कर आंखों में फैल जाते हैं और फिर परेशानी का सबब बन जाते हैं। मस्कारा लगाते हुए इस बात का भी ध्यान रखें कि मस्कारा लगाने के बाद, आपको आई लैशेज को कर्ल भी करना चाहिए। मस्कारा को आंखों के ऊपरी और निचले दोनों भागों पर लगाएं।

आई लाइनर

आई लाइनर लगाते हुए एक बात का ध्यान रखें कि अगर आपकी आंखें छोटी हैं, तो आई लाइनर ऐसे लगाएं, जिससे कि आइब्रो पतली दिखें। आई शैडो, आई लिड के साथ-साथ नीचे की आई लैशेज पर भी लगाएं। आइब्रो को हाई लाइट करने के लिए बोन पर डार्क कलर का आई शैडो लगाएं। आंखें बड़ी हों तो, आई लिड पर गहरे रंग का आई शैडो लगाते हुए उसे ऊपर की आइब्रो की तरफ ब्लेंड कर दें।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle