Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. सौंदर्य
  6. /
  7. मेकअप

ठंड के मौसम में चेहरे को दें 5 जरूरी फेस मास्क की ठंडक

टीम Her Circle|Dec 29, 2024
ठंड के मौसम में चेहरे को दें 5 जरूरी फेस मास्क की ठंडक

ठंड के मौसम में चेहरे की त्वचा रूखी हो जाती है। ऐसे में उसका ध्यान रखने के लिए सबसे जरूरी चेहरे की त्वचा का सुरक्षा कवच होता है। इसके लिए आपको अपने चेहरे के लिए फायदेमंद फेस मास्क तैयार करना चाहिए, हालांकि ठंड के मौसम में फेस मास्क बनाते समय आपको कुछ प्रमुख बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। ठंड में चेहरे की त्वचा को नमी और पोषण की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। आइए जानते हैं विस्तार से।

दही और शहद का फेस मास्क

इसे बनाने के लिए 2 चम्मच दही के साथ 1 चम्मच शहद को मिलाएं और फिर इसका एक पेस्ट तैयार कर लें। बहुत ही जल्द बनने वाला यह फेस मास्क चेहरे की त्वचा को पूरी तरह से पोषण देता है। आप इस फेस मास्क को तैयार करने के बाद 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर फिर ठंडे पानी से साफ कर लें। आप इस फेस मास्क का इस्तेमाल सप्ताह में 4 बार करके अपने चेहरे की त्वचा में नमी ला सकती हैं।

अनार फेस पैक

ठंड के मौसम में अनार भी बाजारों में मौजूद होता है। आप इस अनार से खुद के लिए एक सेहतमंद फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए अनार के जूस में चावल का आटा और शहद की कुछ बूंदे मिलाकर अपने चेहरे पर अच्छी तरह से मसाज करें। इसके बाद चेहरे पर अनार जूस, ओट्स और शहद मिलाकर इसका फेस पैक बनाकर आप सप्ताह में दो बार इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

गुलाब और ऐलोवेरा फेस पैक

गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर इसमें ऐलोवेरा जेल मिलाकर 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर अच्छी तरह से मसाज करें और कुछ देर के लिए रहने दें। अब इसी पेस्ट में बादाम तेल की कुछ बूंदे मिलाकर चेहरे पर लगा लें और 20 मिनट बाद इसे साफ कर लें। हर महीने छह से सात बार इस प्रक्रिया को करना चाहिए।

संतरा फेस मास्क

संतरा के ताजा छिलके को दूध में मिलाकर पीस लें। इसके साथ विटामिन-ई की कुछ बूंदे मिला कर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस फेस मास्क को 25 मिनट तक फेस पर लगाएं और फिर इसे साफ कर लें। आप इसे सप्ताह में 2 से 3 बार चेहरे पर लगा सकती हैं।

स्ट्रॉबेरी और ओट्स पैक

विटामिन-सी से भरी स्ट्रॉबेरी के फेस पैक तैयार करने के लिए आप इसे पीस लें और फिर इसमें ओट्स मिलाकर चेहरे पर मास्क लगा लें और आधे घंटे बाद इसे साफ कपड़े से साफ कर लें। ठंड के मौसम में स्ट्रॉबेरी फेस पैक आपके चेहरे की त्वचा को पोषण देगा।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle