Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. सौंदर्य
  6. /
  7. ख़ुद करें

हाथों में मेहंदी की रंगत लाने के लिए अपनाएं ये 6 कमाल के नुस्खे

शिखा शर्मा|Nov 19, 2022
हाथों में मेहंदी की रंगत लाने के लिए अपनाएं ये 6 कमाल के नुस्खे

त्यौहारों के समय बनना-संवरना कितना अच्छा होता है न ! नए कपड़े, नई हेयरस्टाइल और खूब सारे जेवर से सजीं हम महिलाएं। हम महिलाएं इस बात का पूरा ध्यान रखती हैं कि हम परफेक्ट दिखें। लेकिन, इस बीच एक चिंता भी लगातार चलती रहती है कि हाथों में ये जो मेहंदी बड़े मन से लगाई है, उसका रंग कैसा आएगा? खैर, आपकी ये चिंता हम पूरी तरह से दूर करने वाले हैं, क्योंकि हम आपको बताएंगे कुछ खास नुस्खें जिससे आप अपनी मेहंदी का रंग और ज्यादा गहरा कर सकते हैं।

गर्म तवा और लौंग

नानी-दादियों का नुस्खा है कि मेहंदी लगाने के बाद हाथों को गर्म तवे पर सेका जाए। तवे पर 5 या 6 लौंग डालें और इस पर अपने हाथ सेंकें। लौंग की गर्माहट से रंग चढ़ता है और आपकी मेहंदी दिखती है और भी ज्यादा खूबसूरत।

बाम

मेहंदी को लगाना, इसे सूखाना, इसे उतारना, यह एक लंबी प्रक्रिया है और इसके बाद हाथ काफी चिपचिपे लगते हैं। इससे बचने के लिए आप हाथों पर बाम मल सकती हैं। कहा जाता है बाम लगाने से भी मेहंदी का रंग खूब गहरा आता है।

चीनी और नींबू

मेहंदी के पूरी तरह सूख जाने के बाद अपने हाथों पर चीनी और नींबू के रस का मिश्रण लगाएं। कॉटन बॉल की मदद से इसे धीरे से थपथपाएं। इसे ज्यादा भी न लगाएं, क्योंकि रस रंग को हल्का कर सकता है।

देर तक रखें मेहंदी

मेहंदी को अपनी हथेलियों पर जितनी देर तक रख सकती हैं, रखें। हो सके तो रात भर इसे लगाए रखें। एक बार जब यह सूख जाए, तो आप किसी को अपने हाथों पर धीरे से पट्टी लपेटने के लिए कह सकती हैं ताकि मेहंदी बनी रहे और बिस्तर पर न बिखरे।

हाथों में पहन लें ग्लव्स

अगर आपको हेयर वॉश करना है या घर के कुछ ऐसे काम हैं, जहां आपका हाथ पानी में भीगेगा ही, तो कोशिश कीजिए कि हाथों में ग्लव्स पहन लें। इससे आपकी मेहंदी का रंग बरकरार रहेगा और आपका काम भी हो जाएगा।

इसमें कोई शक नहीं हैं कि मेहंदी लगे हाथ खूब सुहाते हैं, कोशिश करें कि मेहंदी के रंग की तरह इसकी खुशबू भी बनी रहे और इसके लिए प्राकृतिक मेहंदी लगाएं।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle